संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन

छात्राओं ने शिक्षकों को अबीर लगा कर लिया आशीर्वाद

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रंजीत तिवारी वाराणसी।
क्षेत्र के संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज वाराणसी में शनिवार को छात्राओं ने होली मिलन समारोह में धमाल मचाया। छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल-रंग उड़ाया और डीजे के गानों पर खूब झुमे। स्टूडेंट्स ने कहा कि होली का त्योहार भाई चारे व शांति का प्रतीक है। होली पर उन्होंने कहा कि युवा होली को लेकर काफी उत्सुक है।होली मनाते हुए विद्यार्थी ने बताया कि विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित कर होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर डीजे के गानों पर नाचे हैं। छात्राओं ने कहा कि होली भारत का ऐसा त्यौहार है तो सभी भेदभाव बुलाकर रंग बिरंगे रंगों में रंग कर एक दूसरे को बधाई दी हैं। छात्राओं ने नशे का विरोध करते हुए।

चेयरमैन शशिकांत सिंह कहा कि युवाओं को नशा नहीं करना चाहिए कई युवा त्योहार का मौका देखकर नशे में डूब जाते हैं जो कि गलत है हमारे त्योहार पवित्र तोहार हैं । साथ ही जल संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि छात्राओं की मांग को मानते हुए होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शांति पूर्वक तरीके से होली मनाई गई हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक अभिषेक सिंह, डायरेक्टर आई पी पांडेय, प्राचार्य डॉ विष्णु प्रकाश,अतुल सिंह,प्रशांत सिंह, डॉ दीपिका सिंह, डॉ सुनीता सहित अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)