डीएम अररिया ने मृतक परिवार को हर संभव सहायता देने हेतु आश्वस्त किया
अररिया।
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के क्रम में शनिवार दिनांक 04.05.2024 को अररिया जिलान्तर्गत सिमराहा थाना क्षेत्र के बरदाहा चौक के निकट हुए सड़क दुर्घटना में रौशन कुमार, गृहरक्षक, सैन्य संख्या 233244 गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके उपरांत इन्हें सदर अस्पताल, अररिया लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा दिनांक 04.05.2024 को मृत घोषित कर दिया गया। स्व० रौशन कुमार, गृहरक्षक को फारबिसगंज विधानसभा के मतदान भवन कन्या प्राथमिक विद्यालय, डोरिया सोनापुर में चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था।
स्व० रौशन कुमार, गृहरक्षक, सैन्य संख्या 233244 मुजफ्फरपुर में पदस्थापित थे। जिला पदाधिकारी, अररिया श्रीमती इनायत खान द्वारा दिवंगत के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता देने हेतु आश्वस्त किया गया है। जिला प्रशासन दिवंगत आत्मा के प्रति शांति एवं विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करता है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



