google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पलामू: नौडीहा बाजार में अवैध अफीम पोस्ता की फसल का विनष्टिकरण

पलामू (झारखंड)। दिनांक 11 जनवरी 2026 को पुलिस को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कहुवाखाड़ के जंगली क्षेत्र में अवैध अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस बल ने लगभग 5 एकड़ भूमि में लगी अवैध अफीम पोस्ता की फसल को विधिवत रूप से विनष्ट किया। यह कार्रवाई नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंस (NDPS) अधिनियम के तहत की गई।

पुलामू पुलिस ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की खेती और तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

सावधान रहें, अवैध मादक पदार्थों से दूर रहें और पुलिस को सूचना दें।

“अवैध मादक पदार्थों की सूचना दें और अपने क्षेत्र को सुरक्षित बनाएं। इस खबर को शेयर कर जागरूकता फैलाएं।”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)