झाँसी हॉस्टल ने गंगापुर एकेडमी को हराकर जीती राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता


समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। डा0विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर गंगापुर एकेडमी द्वारा आयोजित 40वीं पण्डित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच झाँसी हॉस्टल बनाम गंगापुर हॉकी एकेडमी के बीच खेला जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मैच के हाफ टाइम तक दोनों टिम बराबरी पर रही दूसरे हाफ के 32वे मिनट में झाँसी हॉकी के खिलाड़ी अंकित पटेल ने फ़ील्ड गोल कर अपने टिम को 1-0 से बढ़त बना ली इसी के तुरंत बाद 33वे मिनट में अखिलेश यादव ने गोल कर झाँसी हॉस्टल अपने टिम को 2-0 से आगे कर दिया और जवाबी आक्रमण में गंगापुर हॉकी एकेडमी के अंकित सिंह ने मैच के 47वे मिनट में गोल कर टीम को 2-1 पर ला दिया यही स्कोर मैच के आख़िरी समय तक रहा और झाँसी हॉस्टल विजेता रही ।

आज के मुख्य अतिथि देव राज सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि राजेश राय, सन्तोष राय,हीरा सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख सैदपुर,प्रवीण सिंह निदेशक सनबीम गाजीपुर,ओम प्रकाश पाल,अभिषेक कुमार एस डी एम,सान्तनु कुमार सिंह एस डी एम राजातालाब,डा रामाश्रे उपाध्याय,,पंकज सिंह के टी वी,धीरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू जी ,सूरज त्रिपाठी ,विकाश पण्डेय,घनश्याम जैन ,अर्जदेव उपाध्याय,आनन्द यादव ,शशी गुप्ता,विजय मौर्य,राजेश राय,विशाल सेठ ,हरिश्चंद्र चौबे,मनोज मौर्य समाजसेवी,डा प्रवीन चंद्र पांडेय इत्यादि लोग मौजूद रहे हैं मैन ऑफ़ मैच नीतीश भारद्वाज और मैन आफ़ सीरिज राहुल सिंह रहे
अतिथियों को स्मृति चिन्ह क्लब के सचिव अवधेश लाल मौर्य ने दिया , धन्यवाद ज्ञापन क्लब के अध्यक्ष मो हुसैन अंसारी ने किया,अतिथियों का स्वागत लाल बहादुर मौर्य ,डॉक्टर चेतनारायण ,अजय भारती , प्रदीप कुमार सिंह पूर्व महामंत्री तहसील बार राजातालाब श्यामलाल यादव संचालन की भूमिका रोहित मोदनवाल ने किया।

“राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। इस खबर को शेयर करें और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।”

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)