मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर एसडीपीओ ने किया खुलासा
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह
बांका: जिले के कटोरिया थाना अंतर्गत कुहका गांव में बीते दिन बुधवार को बेलहर क्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के नेतृत्व में कटोरिया थाना पुलिस बल द्वारा टीम गठित कर एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया था। जिसमें मिनी गन फैक्ट्री संचालक प्रकाश यादव मौके से फरार बताया गया । इस क्रम में आरोपी के पत्नी कारी देवी को हिरासत में लिया गया था। साथ ही मौके से प्रकास यादव के मकान के भीतर तहखाने से लगभग डेढ़ महीने से संचालित हो रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में लेथ मशीन, कटर, कारतूस बैरल, लोहे की पट्टी आदि अन्य प्रकार के उपकरण जप्त किया गया था। वहीं हिरासत में दिए गए कारी देवी से सघन पूछताछ के दौरान उनके निशानदेही पर जगह जगह तलाशी करते हुए इस कार्य में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई थी। तलाशी के दौरान गन फैक्ट्री में प्रयुक्त एक वाहन को भी जप्त किया गया है। जिसके आलोक में गुरुवार 13 अप्रैल को बेलहर क्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने कटोरिया थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मिनी गन फैक्ट्री के संचालक प्रकाश यादव सहित पांच अज्ञात कारीगरों के विरुद्ध कटोरिया थाना एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें मकान मालिक प्रकाश यादव का भतीजा सीतांशु यादव, कारीगर मुंगेर जिला निवासी रवि यादव, भलुवा गांव की बनारसी यादव एवं अरविंद यादव नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आशय की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुहका गांव मेंं अवैध तरीके से मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही है। जिसके आधार पर टीम गठित किया गया। जिसमें प्रकाश यादव के घर में संचालित मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए,दो देशी कट्टा, बैरल, लेथ मशीन लोहे की पट्टी गैस सिलेंडर, विभिन्न प्रकार के रेंच हथोड़ा एवं छोटे बड़े अर्ध निर्मित हथियार जब किया गया। उन्होंने आशंका जताते हुए बताया कि मिनी गन फैक्ट्री में बन रहे हथियार बाहर सप्लाई करता था। इस मौके पर बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह कटोरिया इंस्पेक्टर अनिल कुमार थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी आदि पुलिस बल मौजूद थे। वही उपरोक्त नामजद आरोपियों का गिरफ्तारी में कटोरिया पुलिस जुट गई है।
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजन
by samaj
त्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामद
by samaj
चोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
- फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से नंगला चरण दास में निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप, विधायक पंकज सिंह ने किया उद्घाटन
by samaj
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी : पंकज सिंह विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की स्वास्थ्य जांच, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश नोएडा। नंगला चरण दास स्थित जूनियर हाईस्कूल में रविवार को फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज…
- शिक्षक दिवस पर जीबीएनएसआईए का भव्य आयोजन, शिक्षिकाओं और मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
by samaj
समाज जागरण/संदीप गर्ग नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध नगर साउथ इंडियन एसोसिएशन (GBNSIA) की ओर से गणेश मंदिर, सेक्टर-22, नोएडा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली शिक्षिकाओं के साथ-साथ सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित…
- समाज जागरण: 06 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.