ग्राम स्वराज्य समिति चला रहा जिले में मानव तस्करी के खिलाफ अभियान
ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। आज दिनांक 22-07-2025 को मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर जिले में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोनभद्र डिपो सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) विश्राम द्वारा सभी वाहन परिचालकों, ड्राइवरों एवं अन्य उपस्थित यात्रीयो को मानव तस्करी के रोकथाम हेतु जागरूक करते हुए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया गया। बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए काम कर रहे संगठन ग्राम स्वराज्य समिति के निदेशक महेशानंद भाई ने कहा कि बाल अधिकारों के मोर्चे पर जिला प्रशासन व नागरिक समाज में जो सजगता व समन्वय दिख रहा है, उससे यह विश्वास जगता है कि हम जल्द ही मानव तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के फलस्वरूप जनपद का सपना साकार होते देखेंगे। साथ ही उन्होंने ने बताया कि मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है। विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी पखवाड़े के तहत यह अभियान 15 जुलाई से शुरू हुआ है और 30 जुलाई तक चलेगा इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाना उद्देश्य मानव तस्करी के बारे में जागरूकता फैलाना है। और इस अपराध से लड़ने में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है। मानव दुर्व्यापार में लोगों को जबरन श्रम, यौन शोषण और दासता के लिए मजबूर किया जाता है। यह मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इससे बच्चे और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। इस संगठित अपराध से लड़ने के लिए समन्वित प्रयास जरूरी हैं। मौकेपर शिवम मिश्रा, हिरामणि सहित अन्य लोग रहते उपस्थित।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



