google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है — अनपरा से कांवड़ियों का जत्था देवघर के लिए रवाना

ऊर्जांचल संवाददाता मु० हफीज फुलील/ समाज जागरण

अनपरा/ सोनभद्र। सावन माह की पावन बेला में शिवभक्ति की गूंज एक बार फिर सुनाई दी। अनपरा बाजार निवासी बालाजी शिव सेवा संघ से जुड़े शिवभक्तों का एक जत्था देर रात देवघर (बाबा बैजनाथ धाम) के लिए रवाना हुआ।
जत्थे के प्रस्थान से पहले अनपरा बाजार स्थित डीहबाबा मंदिर में विधिवत पूजा-पाठ किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी नारों के साथ अपनी धार्मिक यात्रा प्रारंभ की।
बालाजी शिव सेवा संघ के सक्रिय सदस्य मनोज, राज कुमार, हरिशंकर, राकेश जैसवाल और दुर्गेश दुबे ने बताया कि यह यात्रा संघ द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन मास में आयोजित की जाती है। इस दौरान संघ के सदस्य न केवल देवघर जाकर जल अर्पण करते हैं, बल्कि बालाजी शिव सेवा संघ के बैनर तले डाक कांवड़ियों की सेवा भी करते हैं। श्रद्धा, उत्साह और भक्ति से ओतप्रोत यह जत्था एक बार फिर यह संदेश दे गया”बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)