अलर्ट न्यूज सर्विस/ चंडीगढ़ डेेस्क दैनिक समाज जागरण
नई दिल्ली. कट्टर उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को आज मोगा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया. 36 दिन से फरार चल रहा अमृतपाल आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया. अमृतपाल सिंह ने गिरफ्ताप होने से पहले मोगा जिले के रोडे गांव में एक गुरुद्वारे में एक सभा को संबोधित किया था. अमृतपाल सिंह कथित तौर पर युवाओं को “बंदूक संस्कृति” की ओर ले जाना चाहता था और पंजाब को सांप्रदायिक आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहा था.
बता दें कि मोगा खालिस्तानी अलगाववादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का पैतृक गांव है। अमृतपाल सिंह उसका अनुयायी होने का दावा करता रहता है और उसके समर्थ उसे “भिंडरावाले 2.0” के रूप में मानते हैं. मोगा स्थित रोडेवाल गुरुद्वारा के ग्रंथी ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले आज सुबह अमृतपाल ने गुरुद्वारे के अंदर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया था. न्यूज एजेंसी एएनआई से फोन पर बात करते हुए साहिब ज्ञानी जसबिर सिंह ने दावा किया कि अमृतपाल रोडेवाल गुरुद्वारे में शनिवार की रात को आया था. उसने खुद पुलिस को अपने ठिकाने की सूचना दी और बताया कि आज सुबह 7 बजे वो आत्मसमर्पण करेगा.
- कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस…
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








