google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस ने पेड़ से लटकता युवक का शव किया बरामद*

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह

बौंसी/बांका:- बौंसी थाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार 2:00 बजे के करीब बौंसी थाना क्षेत्र के सांगा पंचायत के खिजुरमुरिया जंगल स्थित काली पहाड़ी के समीप एक कुरुम पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया गया है।

मृतक का पहचान बौंसी थाना के राजा पोखर गांव निवासी फूलचंद राय के 30 वर्षीय पुत्र अनिल राय के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतक युवक लाल गमछी से पेड़ में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। साथ ही पुलिस ने मृतक के पास से आधार कार्ड एवं कुछ नगदी रुपए बरामद किया है। आशय की जानकारी देते हुए बौंसी थाना के पु अ नि पंकज कुमार ने बताया कि गांव के लोगों द्वारा सूचना दी गई कि एक युवक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लिया है।

इधर बौंसी थाना पुलिस मृत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया, वहीं दूसरी ओर मृतक युवक की मौत की घटना के मामले में गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। यह हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बताया जा सकता है। घटना को चर्चा का विषय बना हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)