📍 बैंकॉक (थाईलैंड), 24 अप्रैल 2026 | International / Culture News
थाईलैंड की राजधानी Bangkok स्थित Swami Vivekananda Cultural Centre Bangkok में 24 अप्रैल 2026 को Indian Council for Cultural Relations (ICCR) का 77वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ “ICCR डे” के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर एम्बेसी ऑफ इंडिया, बैंकॉक की चार्ज डी’अफेयर्स Pallavi Tripathi (पॉलोमी त्रिपाठी) ने अपने उद्घाटन संबोधन में सांस्कृतिक कूटनीति (Cultural Diplomacy) को मजबूत करने में ICCR की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, कला और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिए भारत और थाईलैंड के बीच दोस्ती को और प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Cholvith Jirajit, प्रेसिडेंट, Srinakharinwirot University ने अपने संबोधन में ICCR के साथ अपने अनुभव साझा किए और भारत-थाईलैंड के बीच मजबूत होते शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों की सराहना की।
इस दौरान ICCR के पूर्व छात्र और नेशनल हेल्थ सिक्योरिटी ऑफिस के एक्सपर्ट श्री पाकपोंग तथा HomemadeStay Company Limited के CEO व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वोरपन ने भारत में ICCR स्कॉलरशिप के तहत पढ़ाई के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से मिले अवसरों और जीवनभर के रिश्तों के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। ICCR के पूर्व छात्र मिस्टर एकलक नु-नगोएन ने शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति दी। वहीं SVCC की शिक्षिका मिस इंगकारत शिवमथीविथ ने डॉ. अग्रिंद्र राजेंद्र, मिस यानिसा ओनजितपन और मिस्टर पोरामिन साख के साथ भरतनाट्यम, कथक, थाई शास्त्रीय और लोक नृत्य का अद्भुत फ्यूजन पेश कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस समारोह में ICCR के पूर्व छात्र, भारतीय मूल के लोग (इंडियन डायस्पोरा) और भारतीय दूतावास के अधिकारी सहित करीब 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया।



