google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने करीब 17 लाख के योजना का उद्घाटन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश ठाकुर

ईचागढ़: शुक्रवार को ईचागढ़ प्रखंड के लावा कुटाम एवं दुबराजपुर का टोला जारागोड़ा में ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर एवं नारियल फोड़कर दो योजनाओं का उद्घाटन किया। ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने बताया कि लगभग सतरह लाख के लागत से लावा कुटाम के लक्ष्मण उरांव के निजी तालाब करीब 10 लाख तथा जारागोड़ा गांव में 500 फीट पीसीसी सड़क करीब 7 लाख का उद्घाटन किया गया। विधायक ने कहा कि जिससे गांव के किसानों को अपने खेतों के सिंचाई करने का लाभ मिलेगा जिससे वे अपने खेतों में धान के अलावा सब्जी की खेती के साथ साथ मछली पालन भी कर सकते है। साथ ही वर्षात के दिनों में जारागोड़ा गांव में काफी दलदल हो जाता था,सड़क के निर्माण होने से ग्रामीणों को मेन रोड तक निकलने में काफी सहूलियत होगी। मौके पर केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, ईचागढ़ प्रखंड़ अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अभय यादव, गुप्तेश्वर महतो,अमित कुमार सिन्हा,नरेन गोप,हरेन्द्र नाथ महतो सहित कई ग्रामीण पुरुष एवं महिला उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)