भगवान का भजन ना किया तो आप का मानव देह पाना बेकार है

भक्त प्रहलाद जी की भक्ति एवं नरसिंह भगवान के अवतार का सुंदर वर्णन
विजय तिवारी
शहडोल । नगर के बुढार रोड स्थित डी सदन मैरिज गार्डन परिसर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हम सभी भक्तजनों को कथा सुनने चित्रकूट की पावन भूमि से पधारे प्रातः स्मरणीय परम् पूज्य श्री श्री 1008 श्री स्वामी बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज शहडोल की दिव्य भूमि में श्री मदभागवत् की कथा का रसास्वादन कराने के लिए पधारे है जिस कथा का सुंदर संकल्प श्री चंद्रशेखर वर्मा जी ने लिया ।आज की कथा में पूज्य गुरदेव भगवान ने प्रहलाद जी महाराज का बड़ा ही मार्मिक प्रसंग सुनाया है प्रहलाद जी की भक्ति हमे सिखाती है कि इस संसार में आकर मानव देह पा कर यदि आप ने भक्ति ना की भगवान का भजन ना किया तो आप का मानव देह पाना बेकार है आप पशु के समान है और यदि भगवान की भक्ति कर रहे है तो संसार का कितना भी बड़ा कष्ट आए लेकिन भगवान की भक्ति भगवान का भजन बंद नहीं करना चाहिए अर्थात् प्रहलाद जी की भक्ति दृढ़ता और विश्वास का अधभुत प्रमाण है उसी का अनुसरण करना चाहिए । संसार के कष्टों को सहकर भगवान में लगन लगाई जाए तो निश्चित् ही संपूर्ण नियमों को पलट कर भगवान नरसिंह के अवतार में प्रगट् होते है और प्रह्लाद जैसे भक्तों को अपनी गोद में उठा कर उनका दुलार करते है कृपा करते है भक्ति को पूर्ण करते है रच्छा करते है इस दौरान कथा पंडाल में बहुत ही सुंदर प्रह्लाद जी और भगवान नर्सिंग जी की जीवंत झाकी का दर्शन कराया।
कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा में आप सभी भक्तगण भी अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल बुढार रोड स्थित डी सदन मैरिज गार्डन पधारकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्यवाद एवं पुण्य लाभ लें ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)