google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन हेतु कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की दृष्टि से दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

चोपन/ सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित नगर पंचायत चोपन जनपद सोनभद्र में आगमन के दृष्टिगत आज दिनांक 08.11.2025 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, आगमन एवं प्रस्थान मार्ग, पार्किंग स्थल, वीआईपी गैलरी, मंच स्थल तथा आमजन की उपस्थिति से संबंधित व्यवस्थाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए, साथ ही यातायात व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि आगमन से पूर्व सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पुनः परीक्षण कर लें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), थाना प्रभारी एवं यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को सतर्कता, समन्वय एवं अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)