सफलता प्राप्त करनी है तो लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा: विमल कुमार सिंह

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। सफलता प्राप्त करनी है तो लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा तभी हम किसी भी कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानंदपुर में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मॉडल संकुल स्तरीय संघ का विजनिंग मॉड्यूल-1 (MCLF V-1) विषय पर 16 जनवरी, 2026 से चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने कही।


समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए सत्र प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि सफलता प्राप्त करनी है तो हम किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी कार्ययोजना तैयार कर लें और एक निश्चित उद्देश्य की प्राप्ति के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में कार्य करें।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में डीआरपी सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रशिक्षुओं को तीन दिवसों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उनके सीएलएफ का प्रस्तावित सपना दृष्टि वाक्य का निर्धारण कराया गया जिसके अंतर्गत विकास खंड हरहुआ के आदि शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति ने विजन वाक्य प्रस्तावित किया ‘आदि शक्ति प्रेरणा महिला संकुल समिति का है सपना, आत्मनिर्भर दीदी, खुशहाल परिवार, विकसित गांव हो अपना।’ इसी के साथ सीएलएफ की दीदियों ने अपने-अपने ग्राम संगठन की दीदियों के साथ विशेष बैठक करने का एक प्लान तैयार किया और उसपर अगले 20 से 25 दिवसों में कार्य करके अपने सीएलएफ से जुड़े सभी 16 ग्राम संगठनों की दीदियों को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में 29 प्रतिभागी दीदियों को प्रशिक्षित किया गया।
इस अवसर पर सुरेश तिवारी, नीरज कुमार, नीलू श्रीवास्तव, चन्दा, पूजा, रोशनी, मीरा, अनिता, पूनम, मनोरमा, रेखा, सानिया, आशा, सुनीता, अर्चना, बसन्ती, माधुरी, प्रियंका, अंजली, निशा आदि की उपस्थिति रही।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)