टेंपो–पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत
समाज जागरण संवाददाता
कुलदीप सिंह
लखीमपुर खीरी।
जिले में घने कोहरे के चलते सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह बांकेगंज क्षेत्र में गोला–बांकेगंज मार्ग पर निपनिया मोड़ के पास टेंपो और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। टेंपो बांकेगंज की ओर जा रहा था, जबकि पिकअप गोला की दिशा से आ रही थी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरे के बीच ओवरटेकिंग करना बताया जा रहा है।
टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक रामू (45) निवासी बेचापुर के दोनों पैर टूट गए। वहीं टेंपो में सवार विनोद निवासी सुभानपुर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



