दैनिक समाज जागरण 06.10.2025 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर
जमशेदपुर उलीडीह रामकृष्ण कॉलोनी, बिरसा रोड के पास सहित आसपास के कई इलाकों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
जनता दल (यूनाइटेड) के उलिडीह थाना अध्यक्ष प्रवीण सिंह की अगुआई में इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता को एक मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान जदयू जिला प्रवक्ता आकाश शाह मौजूद रहे.
ज्ञापन में बताया गया है कि उक्त इलाकों में प्रतिदिन केवल एक बार सुबह 5 मिनट के लिए ही जलापूर्ति की जा रही है, जिससे लोगों को पेयजल की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य नहीं हो पाई है।
जदयू नेताओं ने विभाग से मांग की है कि शीघ्रातिशीघ्र क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि निवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो पार्टी स्तर पर जनआंदोलन चलाने पर भी विचार किया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रूप से मनोज गुप्ता, मनोज ओझा, परविंदर राम, योगेन्द्र साहु, अभिजीत सेनापति, सागर दत्ता आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



