google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*जनवरी 2026 से पहले रमजान नदी का होगा 987.01लाख रुपये से कायाकल्प*

“मुख्यमंत्री ने नदी डिसिल्टेशन एवं भवन निर्माण विभाग के कार्यों का किया शिलान्यास”*

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
समाहरणालय स्थित एन.आई.सी. कक्ष में सांसद किशनगंज लोकसभा क्षेत्र डॉ. मोहम्मद जावेद की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री, बिहार  नीतीश कुमार ने 21.01.2025 को किशनगंज जिला में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के आलोक में रमजान नदी के डिसिल्टेशन, चैनलाइजेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया ।



यह कार्य जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति की राशि ₹987.01 लाख है। उक्त कार्य ढ़ेकसरा पुल से मझिया पुल तक कुल 9.45 कि.मी. की लंबाई में किया जाएगा, जिसका लक्ष्य दिनांक 31.01.2026 तक पूरा करने का है।

साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत किशनगंज जिले में निम्नलिखित दो महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया ।
1. प्रखंड सह अंचल कार्यालय सह आवासीय भवन, किशनगंज — प्रशासनिक स्वीकृति राशि ₹30.74 करोड़।
2. प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन, पोठिया — प्रशासनिक स्वीकृति राशि ₹16.62 करोड़।
इन सभी योजनाओं के क्रियान्वयन से जिले के प्रशासनिक तंत्र को सुदृढ़ता मिलेगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता एवं गति में उल्लेखनीय सुधार होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)