google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आर आई टी और चौका पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 29 अक्टूबर 2024:–आगामी विधानसभा चुनाव 2024 को मद्देनजर रखते हुए आर आई टी पुलिस ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने मुख्य रूप से आर आई टी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 32 से लेकर 10 नंबर होते हुए 24 नंबर, ट्रांसपोर्ट कॉलोनी, बाबा आश्रम, बनता नगर इत्यादि सभी जगह पैदल मार्च किया और मतदान से अपील किया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदान करें। शांति व्यवस्था बनाए रखना है। साथ ही मतदाताओं से अपील की गई कि क्षेत्र में मतदान को लेकर किसी प्रकार की बहस नहीं करें। वही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदेश दिया गया। 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आर आई टी थाना प्रभारी विनय कुमार ने सभी गली मोहल्ले सहित अन्य जगहों पर मार्च निकाला।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)