मीरजापुर में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

ब्यूरो (मीरजापुर): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन भ्रमण का संभावित कार्यक्रम से पूर्व पुनः शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने जनपद के सीटी ब्लाक गोपालपुर व पहाड़ी ब्लाक के मदनपुर जो कि एक दुसरे से सटा हुआ गांव है उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल हेलीपैड व पार्किंग के सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा तथा सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। ज्ञात हो कि बीते 10 सितम्बर को संभावित कार्यक्रम को देखते हुए निरीक्षण कछवां के गांधी मैदान का भी उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ निरीक्षण किया गया था वहीं बीच मे मुख्यमंत्री का कार्यक्रम किन्हीं कारणों से स्थगित हो गयी थी अब पुनः संभावित आगमन कार्यक्रम को देखते हुए निरीक्षण किया गया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन मझवां विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है मझवां विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव होना है लोगों में यह चर्चा है कि मझवा विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी में गंभीरता पूर्वक लिया है और अभी दो बार उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का भी जनपद में आगमन हो चुका है अब मुख्यमंत्री का आगमन हो रहा है उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है जिसमें से मझवां 397 विधानसभा भी शामिल है।