हॉर्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में नव निर्मित भवन ‘हॉर्टमन भवन’ का शुभारम्भ

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
दैनिक समाज जागरण

गाजीपुर जनपद के हॉर्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर गाजीपुर में नव निर्मित भवन ‘हॉर्टमन भवन’ का शुभारम्भ वाराणसी धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ० युजिन जोसेफ तथा वाराणसी डायसिस के शिक्षा सचिव फादर सी० थॉमस के कर कमलों द्वारा किया गया। इस समारोह की अगुवाई हॉर्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर के प्रबंधक फादर पी० विक्टर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक फादर पी० विक्टर के द्वारा हार्टमनपुर के संक्षिप्त परिचय के द्वारा किया गया तत्पश्चात विशप स्वामी जी द्वारा प्रार्थना की गयी। ईश्वर के प्रार्थना करने के बाद विद्यालय के जीव विज्ञान अध्यापक राजकुमार राम व विद्यालय के छात्र अमन के हाथों से फीता काट कर मुख्य द्वार का शुभारम्भ किया गया।

इसके बाद मुख्य द्वार का ताला फादर पी०विक्टर के द्वारा खोलकर भवन में शुभ प्रवेश किया गया, जिस ताले की चाबी भवन निर्माता जयप्रकाश शर्मा के द्वारा अर्पण किया गया। इसके पश्चात भवन में दीप प्रज्वलित किया गया। पुनः विशप स्वामी द्वारा प्रार्थना की गई जिसमें सभी उपस्थित लोगों नेे उनका साथ दिया।

कार्यक्रम के अंत में भवन निर्माता जयप्रकाश शर्मा व आर्किटेक्ट सूरज को विशप स्वामी द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद गीत के साथ किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं, पूर्व प्रधानाचार्य जनता जनार्दन इण्टर कालेज गांधीनगर नर्वदेश्वर राय, दिनेश राय गुड्डू, आशुतोष राय समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)