google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

भारत ने नेपाल को 95 रनों से दी बड़ी मात

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी पर भारतीय खिलाड़ी तुषार पॉल को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )

भिवानी। सांसद खेल उत्सव के तहत विश्व दिव्यांग दिवस पर हरियाणा के भिवानी में पीसीसीएआई द्वारा पहले दिन भारत और नेपाल के बीच मुकाबला हुआ । मुकाबले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता अशोक कुमार भारद्वाज ने बताया कि भारत नेपाल के टी 20 मुकाबले के चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के समक्ष 20 ओवर में भारतीय टीम कप्तान तुषार पोल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके मुकाबले में दूसरी इनिंग खेलते हुए नेपाल की टीम भारतीय टीम के गेंदबाज नदीम और विनोद के समक्ष ज्यादा समय नहीं टिक पाई, नदीम ने तीन विकेट लिए तो वहीं विनोद ने भी तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत किया। इसके चलते नेपाल की टीम 110 रनों पर ऑल आउट हो गई और यह मुकाबला भारत ने 95 रनों से जीत लिया । इस मुकाबले में भारतीय टीम कप्तान तुषार पाल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 33 बोल पर 11 चौक और दो छक्के जड़ कर भारतीय टीम के स्कोर में 66 रनों की बड़ी भागीदारी शामिल की । जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि बृजलाल सराफ और पीसीसीएआई अध्यक्ष सुरेंद्र लोहिया ने तुषार पॉल को 5100 का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)