बहल में 10 करोड रुपए की लागत से 10 एकड़ भूखंड में बनने वाला लुवास का पशु विज्ञान केंद्र का जल्द होगा शिलान्यास: पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
दैनिक समाज जागरण, ( महेन्द्र जावला बहल )
बहल, 03 दिसम्बर। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास परियोजना लंबित नहीं रहने दी जाएगी। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाएं चल रही है और करोड़ों की विकास परियोजनाओं का जल्द ही शिलान्यास किया जाएगा। ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का समय पर फायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि गांव सलेमपुर में 5 करोड की लागत से निर्मित वीटा के चिलिंग प्लांट का शीघ्र ही उद्घाटन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से बात की। उन्होंने बताया कि बहल में चार एकड़ भूखंड में 12 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक बस अड्डे निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बहल में 10 करोड रुपए की लागत से 10 एकड़ भूखंड में बनने वाला लुवास का पशु विज्ञान केंद्र का भी जल्द शिलान्यास कार्य करवाया जाएगा।
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल बुधवार को बहल के वरिष्ठ पत्रकार पुरूषोत्तम भोल्याण की सुपुत्री की रिंग सेरेमनी और महेंद्र सिंह के सुपुत्रों पुत्रों के दशोठन समारोह में उपस्थित लोगों को संदेश दे रहे थे। उन्होंने गांव नांगल में राजवीर सिंह झाझडिया की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद पूर्व कृषि मंत्री ने राजपाल दलाल,राजवीर दलाल और दिलबाग दलाल की माताजी के निधन पर ढाणी अकबरपुर गांव में जाकर शोक व्यक्त किया।
इसके बाद पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने लोहारु, समसावास, बिसलवास ढाणी ढोला, बारवास आदि गांवो का दौरा कर शादी समारोह में शामिल हुए और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया उन्होंने मार्केट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट संजय नेहरा के भतीजे की शादी में भी शामिल हुए और शुभकामनाएं दी।
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सलीमपुर में वीटा चिलिंग प्लांट का उद्घाटन होने और बहल में लुवास का पशु विज्ञान केंद्र बनने से पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय मेंवृद्धि होगी। लुवास के पशु विज्ञान केंद्र तथा बस अड्डे के शिलान्यास के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी दूरभाष पर बात कर जल्दी निर्माण कार्य शुरू करवाने का अनुरोध किया।आज भारत देश तेज गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बुधवार को बहल, नांगल, लोहारू,ढाणी अकबरपुर,
समसावास, सोहासड़ा,ढाणी ढोला, बिसलवास, बारवास तथा ढिगावा जाटान आदि गांवो का दौरा कर शादी समारोह में शामिल हुए और नवविवाहितों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।गांवो का दौरा कर शादी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहितों को सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिला पार्षद रविंद्र मंडोली, सुनील शर्मा, बहल के पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, सुशील केडिया, सरपंच साधुराम पनियार, डॉ वीरेंद्र श्योराण, चेयरमैन बंटी तायल, महेश गांधी, कृष्ण बिसलवास, सतेंद्र मान, बलवंत गोठड़ा, रामकिशन टीकेवाला, एडवोकेट संदीप, रामदत्त श्योराण, राजेश भारद्वाज, सरपंच रणधीर नेहरा सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



