google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्वदेशी व स्वाभिमान से विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरा राजा परिसर में मंगलवार को आयोजित स्वदेशी संकल्प दौड़ में छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में सुनीता यादव प्रथम, अंजू द्वितीय और बबीता तृतीय रहीं। वहीं छात्र वर्ग में जानिब अली ने प्रथम, आयुष वर्मा ने द्वितीय तथा पंकज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को प्रबंधक मनीष पाण्डेय एवं डॉ. विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मेडल, प्रशस्ति पत्र व टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक मनीष पाण्डेय ने कहा कि स्वदेशी, स्वाभिमान और स्वावलंबन से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। युवाओं में स्वदेशी चेतना जागृत करना आज की आवश्यकता है।

प्रतियोगिता का आयोजन पीजी कॉलेज की आयोजन समिति के मृत्युंजय नारायण, संयोजक विमलेश पाठक के नेतृत्व में किया गया। निर्णायक मंडल में गीता देवी मौर्या, विनय प्रजापति व बृजेश सिंह पटेल रहे। आयोजन में विनीत पाण्डेय, भोलानाथ मिश्र सहित महाविद्यालय स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)