लिकेज की स्थिति में 1906 पर डायल करने की जानकारी दी गई
अररिया।
इंडियन ऑयल के तत्वावधान में सिकटी प्रखंड के बरदाहा बाजार में महिलाओं के बीच कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाएं न केवल अपने पाक कौशल का प्रदर्शन करती दिखीं, बल्कि उन्हें एलपीजी उपयोग के दौरान सुरक्षा उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर भाग लेने वाली महिलाओं ने “मेरी रसोई, मेरी सुरक्षा, मेरी जिम्मेदारी” की शपथ ली।
कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि सिकटी प्रखंड प्रमुख कमरूज्जमा ने कहा कि यह आयोजन महिलाओं को उनके साहस और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। “महिलाएं दहलीज से बाहर निकलकर सार्वजनिक स्थानों पर कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर न केवल अपनी क्षमताओं का परिचय देती हैं, बल्कि उन्हें दी जाने वाली जिम्मेदारियों को भी सफलता से निभाती हैं,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बरदाहा पंचायत के मुखिया परवेज आलम ने की। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल ने एलपीजी के उपयोग के दौरान संभावित दुर्घटनाओं से महिलाओं को जागरूक किया, जो बहुत सराहनीय है।
प्रतियोगिता में लगभग दर्जन भर महिलाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों को एक निर्धारित डिस बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे तीन जजों की टीम ने मूल्यांकन किया। जजों में बरदाहा के एसएचओ विकास कुमार मौर्या, प्रखंड प्रमुख कमरूज्जमा और बरदाहा थाना एएसएचओ विपिन कुमार पांडेय शामिल थे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नाजदा प्रवीण, दूसरे स्थान पर रौषन जहां और तीसरे स्थान पर शबाना खातुन रहीं। इसके अलावा, चौथे स्थान पर शाहिना बेगम और पांचवे स्थान पर फरहिन बारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
उमा राज इंडेन के प्रोपराइटर जीतेंद्र कुमार सिंह ने एलपीजी उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गैस लिकेज होने की स्थिति में 1906 पर डायल करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और उपस्थित जनसमूह को “हमारी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में निषान गैस सर्विस के पंकज कुमार, स्टार इंडेन सर्विस के प्रभाकर मंदिलवार, कृषमाही इंडेन के मंटू झा, रेहाना इंडेन की प्रोपराइटर रेहाना खातुन, मेराज आलम, अंकित राज और सादिक आलम का विशेष योगदान रहा।