google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी की टीम ने डॉ. दिलीप जायसवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

किशनगंज।

भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के जन्मदिन के अवसर पर अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी की टीम ने उन्हें सशक्त बधाई और शुभकामनाएं दीं। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में भा.ज.पा. की एक टीम अररिया से निकलकर किशनगंज स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पास डॉ. दिलीप जायसवाल के आवास पर पहुंची।

इस दौरान टीम के सदस्योंने डॉ. दिलीप जायसवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके समर्पित नेतृत्व, कार्यों एवं राज्यहित में किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने मंत्री जी की दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में फारबिसगंज नगर परिषद के अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा देवी, जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, रानीगंज नगर के महामंत्री संजीत कुमार, प्रताप नारायण मंडल समेत पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर डॉ. दिलीप जायसवाल के योगदान को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास की दिशा में किए गए कार्यों को सराहा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अररिया जिले की भारतीय जनता पार्टी की टीम ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने योगदान को सुनिश्चित किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)