सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का विधान सभा पास चोरी करने के आरोप में पुलिस नेसर्विस सेंटर के कर्मचारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनके पास से चुराया गया विधानसभा का पास भी बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी दी है उसके मुताबिक उन्होंने सुरेंद्र मैथानी का विधानसभा का पास यह पास
टोल टैक्स बचाने को और रास्ते में पुलिस और लोगों पर धाक जमाने के लिए चोरी किया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी के ड्राइवर ने ही फॉर्चुनर कार वाले अपने दोस्त के लिए यह पास चुराया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सीसीटीवी की जांच से निकले नतीजे के आधार पर गिरफ्तार किया।
अवगत कराते चलें कि गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपनी फॉर्चुनर कार सनी टोयोटा सर्विस सेंटर एनएच-2 रूम और क्षेत्र कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सर्विस के लिए 17 मई को दिया था। 21 मई की शाम को विधायक ने सर्विस के बाद अपनी कार को वहां से रिसीव किया तो उसमें लगा हुआ विधानसभा का पास गायब था। जिसकी रिपोर्ट उन्होंने महाराजपुर थाने में दर्ज कराई थी।
महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय ने जांच शुरू की तो सामने आया कि सर्विस सेंटर में ड्राइवर की नौकरी करने वाले कोहना निवासी अमित मिश्रा ने पास चोरी किया था।
पास चोरी करने के बाद रावतपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक लकी सैनी को बेचा था। इसमें लकी सैनी का दोस्त लक्ष्य चतर्वेदी भी शामिल था। फिलहाल पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



