google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मिलेट्स फसलो एवं उनके उत्पादो तथा उपयोग से होने वाले लाभ के संबंध में दी गयी जानकारी

दैनिक समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। श्री अन्न (मिलेट्स) के उपभोग के प्रति लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के अध्यापको को स्कूल कैरीकुलम कार्यक्रम के अन्तर्गत विकास खण्ड स्तर पर स्थित बी०आर०सी० केन्द्र पर दिनांक 02.09.2024 से 06.09.2024 तक की अवधि में प्रशिक्षण आयोजित कराकर उनके माध्यम से स्कूल के छात्रो एवं छात्राओ के माध्यम से उनके अभिभावको को मिलेट्स के उपभोग हेतु जागरूक किया जाएगा। आज दिनांक 02.09.2024 को विकास खण्ड सदर, मान्धाता, सण्डवाचन्द्रिका एवं सांगीपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संबधित विकास खण्ड के 50-50 अध्यापको द्वारा प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम संबधित विकास खण्ड के खण्ड शिक्षाधिकारी एवं वीर विक्रम सिंह अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, सुनील कुमार सिंह तकनीकी सलाहकार, जागृति सिंह वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी, डा0 महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह तथा संबधित विकास खण्ड के बीज भण्डार प्रभारी द्वारा प्रतिभाग कर मिलेट्स फसलो एवं उनके उत्पादो तथा उनके उपयोग से होने वाले लाभ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी तथा अध्यापको से अनुरोध किया गया कि मिलेट्स फसतो एवं उत्पादो से संबंधित जानकारी प्राप्त कर स्वयं अपनाने के साथ अपने विद्यालय के बच्चो एवं अभिभावको के अतिरिक्त क्षेत्र के अधिक से अधिक कृषको को मिलेट्स के प्रति जागरुक एवं प्रेरित करे। प्रशिक्षण में उपस्थित महिला अध्यापको द्वारा भी मिलेट्स से निर्मित होने वाले खाद्य सामग्री तथा उनके लाभ के बारे में बताया गया। कल दिनांक 03.09.2024 को विकास खण्ड मंगरौरा, पट्टी, बाबा बेलखरनाथधाम एवं आसपुर देवसरा के बी०आर०सी० केन्द्र पर उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)