दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नगरवासियों की समस्याओं को घर के पास ही सुनने और उनका मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से नगर पंचायत नबीनगर ने बुधवार को गौतम बुद्ध नगर भवन में सहयोग शिविर लगाया। यह शिविर विशेष रूप से वार्ड संख्या 13 और 14 के नागरिकों के लिए आयोजित किया गया था।शिविर का शुभारंभ चेयरमैन प्रियंका सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी ई. किशोर भारती, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों अजय प्रसाद, मंजूषा सिंह एवं रितेश कुमार उर्फ मुरारी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काटकर किया।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रियंका सिंह ने कहा कि नगर पंचायत का एकमात्र लक्ष्य ‘जनसेवा, जनसुनवाई और जनसमाधान’ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगर के विकास और जनता की हर समस्या के समाधान के लिए नगर पंचायत की टीम 24 घंटे तैयार है। कार्यपालक पदाधिकारी ई. किशोर भारती ने विभागवार अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने का निर्देश दिया।शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी पहुंचे। लोगों ने मुख्य रूप से नाली-गली, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, होल्डिंग टैक्स, पीएम आवास योजना और विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने सभी आवेदनों की पावती दी और कई समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया। शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित कर्मियों को समय-सीमा तय कर निर्देशित किया गया।नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी वार्डों में ऐसे सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



