google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवागत सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ ने कार्यभार ग्रहण किया

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ ब्लाक में नवागत सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरहुआ कमलेश कुमार सिंह ने आज मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व इसी पद पर चिरईगांव ब्लाक में कार्यरत रहे।


हरहुआ ब्लाक के पूर्व सहायक विकास अधिकारी रवि सिंह व ब्लाक के सफाई कर्मचारी संघ के मण्डल /ब्लाक अध्यक्ष ओंकार नाथ ,ब्लाक कोषाध्यक्ष सिकन्दर आजाद ,अजय कुमार ,रविशेखर ,नरेंद्र कुमार ,शम्भूनाथ ,संजय कुमार ,दीपचंद व भगवानदास ने बुके भेंटकर शिष्टाचार स्वागत व मुलाकात किया।


बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ,एडीओ एसटी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने प्रथम आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त किया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि मैं काशी का वासी हूँ भले ही मेरा जनपद अलग है, और कई ब्लाकों में कार्यरत रहकर कार्य करने का अवसर मिला।आप सभी का स्नेह ,प्यार ,सहयोग मिलता रहा तो शासन के कार्यो को विकास के धरातल पर लाने का कार्य मिलकर करते रहेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)