google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज जिले में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के मुख्य सरगना सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर 16 अप्रैल 2026 को जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) को सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी शाह इंतजार आलम अपने सहयोगी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में एमजीएम अस्पताल के आसपास देखा गया है। सूचना के आधार पर डीआईयू टीम एवं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से शाह इंतजार आलम (25 वर्ष, निवासी रूइया, थाना कोचाधामन) एवं कुन्दन सहनी (19 वर्ष, निवासी डेरामारी, थाना कोचाधामन) को गिरफ्तार कर लिया।


तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक ग्लैमर, एक राइडर और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ दो मास्टर चाभी, एक मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त औजार (हथौड़ा, पेचकस, कटर ब्लेड) बरामद किए गए। पुलिस की पूछताछ में उनकी निशानदेही पर डेरामारी स्थित कब्रिस्तान के पीछे मक्का के खेत से एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या BR37AH1269) 4 अप्रैल 2026 को दर्ज एक मामले में चोरी हुई थी, जिसका सफल उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी दर्जनों मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। चोरी की गई मोटरसाइकिलों को पश्चिम बंगाल के अंतर्राज्यीय गिरोह के तस्करों को बेच दिया जाता था।


मुख्य आरोपी शाह इंतजार आलम के विरुद्ध पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी, एनडीपीएस तथा मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल में चोरी की अन्य मोटरसाइकिलों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)