google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
कुटुंबा( बिहार)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्तों में पुलिस पर हमला और हत्या के प्रयास के आरोपी शामिल हैं। कुटुंबा थाना कांड संख्या 182/23 – पुलिस पर हमला मामले में फरार चल रहे दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्त मो. इकबाल पिता- मो. इस्लाम और मो. सगीर पिता- मो. शफीक अंसारी है।वहीं थाना कांड संख्या 97/25 – हत्या का प्रयास मामले में एक प्राथमिकी अभियुक्त निजाम पवारिया पिता- मो. शफीक पवारिया, ग्राम- पिपरा बगाही को पकड़ा गया है


तीनों अभियुक्त कुटुंबा थाना क्षेत्र, जिला औरंगाबाद के रहने वाले हैं।कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)