google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*अंतर्राष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों ने स्वच्छता का लिया संकल्प*


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

बांका चांदन/प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय चांदन परिसर में चांदन मुखिया अनिल कुमार मंडल के अध्यक्षता में विद्यालय के छात्र छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस मनाया। तथा हाथ धुलाई से संबंधित बच्चों को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बच्चों को नियमित साबुन से हाथ धोने की शपथ दिलाई खासकर भोजन करने के पूर्व साबुन से हाथ धोने का जागरूक एवं प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गंदे हाथ मुंह के संपर्क में आने के बाद कई बीमारियां उत्पन्न हो सकती है ऐसे में सब को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोकर भोजन करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार शिक्षिका इंदिरा कुमारी शशि कला कुमारी सुनीता कुमारी सुमन कुमारी अंकिता कुमारी मनीषा कुमारी आदि के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)