
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी।कांग्रेस नेता जयंत मनहर ग्राम अमलडीहा (जोंधरा) में एक शोक कार्यक्रम मे शामिल हुए। उनके साथ रवि श्रीवास प्रदेश पदाधिकारी भी थे।मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस का एक वरिष्ठ कार्यकर्ता जगतराम पटेल का आकस्मिक निधन लम्बी बिमारी के बाद 14 अक्टूबर को हो गया है। स्व जगत ग्राम अमलडीहा मस्तुरी विधान सभा का निवासी थे। करीब 78 वर्ष की आयु में वह भरा पूरा परिवार छोड़कर चले गये। पार्टी के विभिन्न पदों पर रह कर वे ग्राम पंचायत व पानी पंचायत में निर्वाचित पदाधिकारी बनकर ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं दिया था। वह सरल स्वभाव सादा जीवन व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। स्व.श्री जगत राम पटेल के अंतेष्ठी कार्यक्रम में आसपास के गांव से काफी लोग शामिल हुए । शिवनाथ नदी के तट पर उनका दाह संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश पदाधिकारी जयंत मनहर व रवि श्रीवास और अरूण वर्मा शामिल थे। ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



