समाज जागरण
अरविन्द यादव
देवीपुर( झारखंड)नेहरू युवा केंद्र देवघर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में बुधवार को देवीपुर प्रखंड के बलथर गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ताज फैंटास्टिक युवा क्लब के सदस्यों के द्वारा आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया आज के इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व क्लब नव जागृति युवा क्लब के सचिव बबलू कुमार को मोमेंटो देकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दयानंद कुमार ने सम्मानित किया तथा साथ में योग प्रशिक्षक कुंदन कुमार को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया मौके पर मौजूद बबलू ने बताया की योग करे निरोग रहे यह आज के दिन पूरे भारत में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैयोग सिर्फ कई तरह के आसन का नाम नहीं है। इसका अर्थ होता है जुड़ना। माने, मन को वश में करना और वृत्तियों से मुक्त होना ही योग है! योग इंसान को निरोग रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। दुनिया भर में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है, और इस बार बुधवार, 21 जून योग दिवस मनाया गया। बता दें कि पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, 21 जून 2015 को मनाया गया था । वही योग प्रशिक्षक कुंदन ने बताया कियोग धर्म नही, एक विज्ञान है,
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान है,
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।यह एक ऐसा दिन है, जो उस प्राचीन प्रथा को समर्पित है जिसने दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने के लिए सीमाओं को पार कर लिया है। यह एक ऐसा दिन है जब योग को अपनाने के लिए सभी लोग एक साथ आ रहे हैं। वही मौके पर मौजूद नेहरू युवा केंद्र देवघर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दयानंद ने बताया कियोग दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था। इसके बाद UN ने इस बारे में एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को ‘इंटरनेशनल योग डे’ मनाने की घोषणा की। तब से हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है।योग गुरु के तौर पर भारत विश्व को योग का पाठ पढ़ा रहा है और योग से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर रहा है। योग शारीरिक और और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव है।21 जून को अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस घोषित किया गया हैं. योग साधना का महत्व भारत के इतिहास का अभिन्न अंग हैं. इसका सर्वाधिक प्रचार स्वामी विवेकानन्द जी ने किया था. इसके बाद अन्तराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है, जिसकी घोषणा 27 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्तराष्ट्र अमेरिका में अपने भाषण में की. जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की 193 सदस्यों की बैठक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के लिए हामी भर दी और 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस नाम दिया गया. आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के सभी सदस्य अभय कुमार अध्यक्ष बबलू कुमार कोषाध्यक्ष पिंकू चौधरी विजय कुमार आशुतोष गुड्डू सुड्डु,भावेश छोटू संतोष सुमन टुनटुन करण शिव शंभू नाथ अभिषेक पंकज अनुज सभी सदस्य मौजूद थे।
- आरजेडी नेता तेज प्रताप के विवादित ब्यान पर पुलिस महकमें मे आक्रोश, कार्यवाही की मांगसमाज जागरण डेस्क पटना।। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के द्वारा होली समारोह मे अपने ही सुरक्षाकर्मी पर दिए गए ब्यान की विडियों जहाँ एक तरफ तेजी से वायरल हो रहा है वही दूसरी तरफ पुलिस महकमे मे बड़ा आक्रोश है। पुलिस ने विवादित ब्यान पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है। इसके साथ…
- राहुल को वियतनाम से इतना प्रेम क्यों है : रविशंकर प्रसादकांग्रेस नेता उदित राज ने रविशंकर प्रसाद को कहा अनपढ़, साम्प्रदायिक। राहुल को बताया इन्टेलेक्चुएल दिल्ली समाज जागरण नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता रविशंकर प्रसाद के द्वारा राहुल गांधी के वियतनाम टूर पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने उन्हें अनपढ़ और साम्प्रदायिक कहा है। कांग्रेस नेता उदिय राज ने…
- पुणे के वानवाड़ी। व्यावसायिक इमारत में लगी आग, अग्निशमन विभाग ने बुझाई, कोई हताहत नहीसमाज जागरण पुणे। महाराष्ट्र। पुणे के वानवाडी़ जगताप चौक पर स्थित एक व्यवसायिक संस्था मे आग लग गई । देखते ही देखते आग की गोले और धुएं की लपटे उठने लगी। व्यवसायिक प्रतिष्ठान लगी आग पर पुणे अग्निशमन विभाग ने जल्द ही काबू पा लिया। आग लगने की घटने मे किसी के हताहत होने की…
- थाना रायपुर पुलिस ने फरार चल रहे, 01 नफर वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तारसंवाददाता राजा उर्फ़ इमरान। समाज जागरण रायपुर/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 15.03.2025 को मा0 न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत…
- होली शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया त्योहार, डीजे पर लगी रोकवीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।होली का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। होलिका दहन के बाद से ही रंग अबीर लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था। शहर और गांव दोनों जगह लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।गुरुवार को होलिका दहन के बाद गुलाल की होली चलती रही। वहीं, शुक्रवार को मोती…