google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*कन्या मध्य विद्यालय नबीनगर मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रम*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवादाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 13 अक्टूबर 2023 नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 8 मे स्थित कन्या मध्य विद्यालय नबीनगर मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक,भाषण और पेंटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाषण में सोनाली कुमारी और कुमकुम कुमारी जबकि नुक्कड़ नाटक मे आंचल कुमारी, सिंपी कुमारी, अमरपाली कुमारी, माधुरी कुमारी, तान्या कुमारी, सृष्टि कुमारी, आरती कुमारी, कुमकुम कुमारी, छोटी कुमारी, हनी कुमारी, लाली कुमारी, अनन्या कुमारी, रिंपी कुमारी, तनु कुमारी, नगमा परवीन और सौम्या कुमारी ने भाग लिया जबकि पेंटिंग में आफरीन परवीन, तनु कुमारी ,आंचल कुमारी, आंचल कुमारी ,तनु कुमारी, रिंपी कुमारी और अंजली कुमारी ने भाग लिया
मौके पर उपस्थित प्रधानाध्यापक देव बिहारी सिंह ने कार्यक्रम मे भाग लेने वाली सभी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि छात्राओं ने भाषण,नुक्कड़ नाटक और पेंटिंग के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अच्छा संदेश दिया है।वर्तमान समय मे इसकी प्रसांगिकता बढ़ गई है। इन्होंने कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले शिक्षक शिक्षिका को भी धन्यवाद दिया।
मौके पर शारीरिक शिक्षक इंदल कुमार सिंह ,शिक्षक राकेश रमन राही ,सिद्धेश्वर सिंह, रामनरेश सिंह, सुनीता कुमारी ,सुधा कुमारी ,नीतू कुमारी , शिक्षा सेवक संजय दास एवम हीरा रजक सहित अन्य छात्राऐ उपस्थित थी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)