श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर *शुक्रवार, 4 सितम्बर 2026* को इस्कॉन नोएडा में भव्य जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर मन्दिर परिसर में तैयारियाँ अन्तिम चरण में हैं और पूरे परिसर को भव्य पण्डाल, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है।
https://samajjagran.in/samaj-jagran-03-september-daily-hindi-newspaper-published-from-delhi-ncr/
इस जन्माष्टमी का विशेष आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाने वाला *500 से अधिक प्रकार के व्यंजनों का दिव्य भोग* होगा। माखन-मिश्री से लेकर लड्डू, पेड़े, खीर, पूड़ी-कचौड़ी, परांठे, केक, पेस्ट्री, पिज्जा, पास्ता, लज़ानिया, टैकोज़, शेक, मिठाइयाँ और विभिन्न प्रकार के नमकीन सहित देश-विदेश के अनेक व्यंजन भगवान को अर्पित किए जाएंगे। मुख्य बात यह है कि भोग तैयार करने के लिए सभी कच्ची सामग्री मसाले इत्यादि मन्दिर की रसोई में ही तैयार किए जा रहे हैं।
इस विशाल भोग की तैयारी में *25 वर्षों से भगवान की सेवा में समर्पित 30 से अधिक सिद्धहस्त महिलाएँ* जुटी हुई हैं। विशेष बात यह है कि ये महिलाएँ केवल भोजन तैयार ही नहीं कर रहीं, बल्कि *हरे कृष्ण महामन्त्र का कीर्तन करते हुए माता यशोदा के वात्सल्य भाव से भगवान के लिए भोग बना रही हैं।*

इस्कॉन नोएडा में जन्माष्टमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि *प्रेम, भक्ति और सेवा का दिव्य संगम* है। श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और आनन्दमय आध्यात्मिक वातावरण प्रदान करने के लिए मन्दिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
श्रीकृष्ण के दिव्य दर्शन और जन्माष्टमी के इस भव्य उत्सव को श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय बनाने हेतु *इस्कॉन नोएडा की पूरी टीम दिन-रात तैयारियों में जुटी हुई है।*
*इस्कॉन नोएडा*
*गोविन्द धाम एवं भक्तिवेदान्त एकेडमी*
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



