सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता की– डॉ अवधेश

कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़– एमएलसी

बाबतपुर में हुआ सक्रिय सदस्य सम्मेलन

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणासी । पिण्डरा विधानसभा के बाबतपुर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन के कार्यक्रम मे सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुँचाने के साथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बाबतपुर स्थित प0 दीनदयाल उपाध्याय इंटर कालेज में बुधवार को आयोजित सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉक्टर अवधेश सिंह ने कहाकि 11 वर्षों में मोदी सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं को बताया और कहाकि धारा 370 से लेकर के वक्फ कानून बनाने तक केंद्र की सरकार ने एक अभूतपूर्व निर्णय लिया है। विधायक ने उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर से लेकर के आम जनमानस से जुड़ी हुई अनेक उपलब्धियां को कार्यक्रम में बताया। एमएलसी धर्मेंद्र राय ने सक्रिय सदस्यों का आह्वान करते हुए कहाकि सदस्य ही किसी संगठन के रीढ़ होते हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी को समझने के साथ जन जन से जुड़ना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश दुबे ने कहाकि कार्यकर्ता के बदौलत ही कोई पार्टी सत्ता तक की सफर तय करती है। इसलिए कार्यकर्ता को पूरे मनोयोग से जुड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर जयप्रकाश दुबे, फौजदार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी, एडवोकेट विनीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष आशीष सिंह ,अशोक गौतम, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, संदीप सिंह, सन्तोष सिंह, मुन्ना चौबे, अरविंद मिश्रा, अजय पटेल, सर्वेश सिंह, रमेश पटेल , गणेश प्रजापति, गायत्री यादव, रतन सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply