पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति प्रखंड पदमा सह अठगावां का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समिति के सैकड़ो सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पूरा चुनाव कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के देख रेख में संपन्न हुई । इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जयकुमार पाण्डेय निर्विरोध चुने गए तथा सचिव पद के लिए सच्चिदानंद पाण्डेय भी निर्विरोध चुने गए वही कोषाध्यक्ष के लिए चार सदस्यों ने अपना नामांकन दर्ज कराया था जिनको कुल मिलाकर 51 मत प्राप्त हुए थे जिनमें विकास कुमार ने 21 मत प्राप्त कर विजई रहे । मतदान के बाद मतगणना पूरी की गई और निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियो ने विजई होने के बाद शपथ ली व समिति के सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। चुनाव के सफल आयोजन पर सभी सदस्यों ने चुनाव समिति और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस चुनाव प्रक्रिया में दामोदर मिश्र प्रदेश संरक्षक ,तुलेश्वर पांडेय प्रदेश महामंत्री, बद्रीनाथ पांडेय जिला प्रभारी ,सुरेश पांडेय अध्यक्ष चयसमिति, महेंद्र पाण्डेय इचाक प्रखंड अध्यक्ष, सच्चिदानंद पाण्डेय,रंजीत पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, भृगु नंदन पाण्डेय, ब्रह्मदेव पाण्डेय,विपिन पाण्डेय, अमिताभ पाण्डेय , उज्जवल पाण्डेय, धीरज पाण्डेय, निर्भय पाण्डेय,महेंद्र पाण्डेय , भारत पांडे ,आशीष पांडेय, संजय पांडेय, गोपाल पांडे, अमन पांडेय,द्वारिका पांडेय ,उमेश पांडेय ,तिलेश्वर पांडेय,चंद्रदेव पांडे,पंकज पांडे, आनंद पांडे, प्रमोद पांडेय, विनय पांडे, दामोदर मिश्र,राजकुमार पांडे , प्रेम पांडे,अजीत पांडे, रामेश्वर पांडे, बद्रीनाथ पांडे, विनोद पांडे ,जयकुमार पांडे, कृष्णा पांडे, धीरज पांडे, सरोज पांडेय, सुधीर पांडे ,रामावतार पांडे ,नित्यानंद पांडे ,संजय पांडे ,विनय पांडे ,धर्मेंद्र पांडे, सतीश पांडे ,दीपक पांडे ,निर्भय पांडे व अन्य ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



