पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस के सशस्त्र बल एवं अवर निरीक्षक अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस शव की पहचान कराने तथा अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि इटखोरी मोड़ संभावित दुर्घटना स्थल के रूप में कुख्यात हो चुका है। यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



