दैनिक समाज जागरण अतुल सोनी चोलापुर वाराणसी
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश – जनता अधिकार पार्टी की एक महत्वपूर्ण आमसभा बैठक का आयोजन मौनी बाबा लान, चोचकपुर, गाजीपुर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनार ने की।बैठक में गाजीपुर जनपद के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक संगठित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान को गति देने और कमेटियों के गठन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।सभा के दौरान सर्वसम्मति से श्री जयराम वर्मा को जिला अध्यक्ष गाजीपुर के रूप में चुना गया। साथ ही अन्य पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से
साहब वर्मा जिला उपाध्यक्ष सतीश वर्मा विधानसभा अध्यक्ष, सदर गाजीपुर रामविलास वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, गौसपुर गुड्डू विश्वकर्मा ब्लॉक उपाध्यक्ष, गौसपुर सभी पदाधिकारियों की घोषणा स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सोनार द्वारा की गई। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम गाजीपुर में पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी कार्यक्रम संचालन एडवोकेट संजय विश्वकर्मा ने किया कार्यक्रम अध्यक्षता अनिल विश्वकर्मा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नंदलाल वर्मा जिला अध्यक्ष गाजीपुर SNS शुभम विश्वकर्मा विशाल प्रजापति जमुना विश्वकर्मा अखिलेश विश्वकर्मा सोनी सेठ अतुल गौंड नवनित शर्मा संतोष शर्मा दीपक वर्मा रामनरायण वर्मा प्रमोद वर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



