समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
आज अजगरा विधान सभा के ईदीलपुर गांव में विधान सभा अध्यक्ष हंसराज गौण के निर्देशन में भृगुनाथ पटेल के आवास पर एक जन चौपाल का आयोजन किया गया।जिससे आगामी माह में दो जुलाई को अपना दल एस के संस्थापक स्व डॉ सोनेलाल पटेल के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को शामिल हो कर जयंती समारोह को भव्य बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया।रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने कहा अपना दल एस का स्थापना करने वाले स्व सोनेलाल पटेल जी का मुख्य उद्देश्य किसान,गरीब लोगों को उनके हक को दिलाने के लिए किया था।आज उनके बताए मार्ग पर चल कर आज हम सभी किसान और गरीब को उनका हक दिलाने का कार्य कर रहे है।वही लखनऊ पहुंचने के लिए ट्रेन के पांच बोगियां रिजर्व कराया जा चुका हैं।विचार विमर्श कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ महेंद्र सिंह पटेल,राजेश वर्मा,मंगला प्रसाद पटेल,वेद प्रकाश,दिलीप राजभर,राजेश, सुजीत,जय शंकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



