google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिधुत कार्यालयों में लगेगी जनता दरबार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज स्थित बिजली बिभाग के कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के दो दिनों बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं की समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को बिजली बिभाग के पालीगंज एसडीओ बिपिन बिहारी लाल ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के शिकायतों को त्वरित निष्पादन करने के लिए हर सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को 12 बजे दोपहर से 1:30 बजे दोपहर तक तथा प्रत्येक शुक्रवार को 3 बजे दोपहर से 4:30 बजे शाम तक जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के बिहटा स्थित बिधुत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन सभी बिधुत कार्यालयों में किया जाएगा। वही पालीगंज एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील किया है कि बिजली से सम्बंधित सभी प्रकार के अपनी समस्याओं का समाधान शिविर में आकर करवाएं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)