google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जयनगर में स्वास्थ्य सुधारों की मांग को लेकर भाकपा माले ने किया धरना प्रदर्शन


जयनगर नित्यानंद झा राजू 31 जुलाई
सरकारी  एवं प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थानों में सुधार करने सहित पांच सूत्री मांग को लेकर भाकपा माले की जयनगर प्रखंड इकाई ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयनगर के समक्ष  धरना दिया दिया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने किया। स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा है की सरकार के द्वारा जनहित में स्वास्थ्य सुविधाएँ आम जनता को मुहैय्या  कराने और निजी स्वास्थ्य संस्थानों के द्वारा आम जनता  को किए जा रहे शोषण पर नियन्त्रण के लिए लाखों रुपया खर्च किया जाता है, तो दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के लापरवाही और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अनुमंडल अस्पताल जयनगर में कई वर्षो से कुंडली मारकर बैठे डाक्टर रवि भूषण प्रसाद एवं डाक्टर कुमार रौनित स्वास्थ्य पदाधिकारियों के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था अनियंत्रित और बहुत खराब हो चूका  है। जिसके कारण आम लोगों को परेशानी और शोषण का शिकार होना पड़ता है । उन्होंने कहा कि उनकी मांगें पूरी नही होने पर भाकपा माले आंदोलन को तेज करेगी। धरना प्रदर्शन के बाद मांग पत्र सिविल सर्जन मधुबनी के नाम द्वारा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जयनगर को समर्पित किया गया। उनकी प्रमुख मांगों में बंद सभी स्वास्थ्य उप केन्द्रों को चालू करने, प्राथमिक स्वास्थ्य और अनुमंडल अस्पताल में डाक्टरों का उपस्थिति व निजी क्लीनिकों का सेवा शुल्क एवं जाँच शुल्क निर्धारित करने और वर्षों से कुंडली मारकर बैठे डॉ रवि भूषण प्रसाद एवं डॉ कुमार रौनित को स्थानांतरण करने जैसी मांगें शामिल हैं। आयोजित सभा को मुस्तफा तस्लीम महेश्वर पासवान फूलो देवी रशीद अंसारी यूनुस शिवो देवी भाकपा के पूर्व अंचल �

पूर्व अंचल मंत्री नरेश ठाकुर शहर मंत्री शवण साह मनोज सिंह हसलेन रवि कामत रघु राम रामदेव राम पहाड़ी सदाय देबू पासवान दुर्गा देवी रानी देवी दाना देवी कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र साह समाजसेवी मनीष झा, विरेन्द्र यादव मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव गरभू सदाय मंगल साह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। 


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)