google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहम्मदगंज बराज से आज छोड़े जायेंगे 2000 क्यूसेक पानी : कार्य पालक अभियंता।

औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने मोहम्मदगंज बराज उत्तर कोयल नहर के कार्यपालक अभियंता से किसानों के खेतों में पानी नहीं मिलने के कारण हो रहे समस्या को लेकर फोन पर बात की और समस्या से अवगत कराया।

दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार




कार्यपालक अभियंता ने सांसद के निर्देश पर जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मदगंज बराज से 2000 क्यूसेक पानी छोड़ रहे है जो दिनांक 31 जुलाई सोमवार को रात तक औरंगाबाद जिले के किसानों के खेत में पहुँच जाएगा।2000 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद और भी पानी छोड़ा जाएगा।सांसद ने कहा कि इस बार औसत के मुकाबले आधी बारिश भी नहीं हुई है बहुत कम बारिश होने के कारण धान की रोपनी पूरी तरह से प्रभावित हुई है।जिससे किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है।इस पानी से उत्तर कोयल नहर से लाभांवित होने वाले किसानों को लाभ होगा और किसान अपने खेत का सिंचाई कर सकेंगे।सांसद के द्वारा किए गए सराहनीय और महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिले के किसानों ने सांसद के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)