google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा में जीप-बाइक भिड़ंत, आधा दर्जन लोग घायल, 3 गंभीर जिला अस्पताल रेफर

समाज जागरण/ मु० हफीज फ़ुलील

अनपरा/सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक जीप और बाइक की टक्कर हो गई। अनपरा-मिर्चाधुरी मार्ग पर हुई इस दुर्घटना में चार महिलाओं सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, सिल्फोरी निवासी राजेन्द्र प्रजापति (25) रणहोर से सवारियां लेकर अनपरा की ओर आ रहे थे। कुबरी ढाल से उतरते समय सामने से अचानक तीन-चार बाइकें आ गईं। इन बाइकों को बचाने के प्रयास में जीप अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान, सामने से आ रही एक अन्य बाइक से जीप की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार रामचन्दर (46), उनकी बेटी खुशी (14) और सीमा (20), फूलमति (45), शीला (34), प्रदीप (8) और रामसेवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अपने वाहन से डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामचन्दर, खुशी और शीला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)