google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड आंदोलनकारी को बीडीओ ने किया सम्मानित

समाज जागरण मनोजकुमारसाह
गोड्डा
गोड्डाजिले के मेहरमा प्रखंड में झारखंड अलग राज्य गठन हेतु आंदोलन में अतुल्यनीय योगदान निभाने वाले प्रखंड के 24 आंदोलनकारी को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। मंगलवार को बीडीओ सह सीओ अभिनव कुमार ने प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के विभिन्न गांवों के 16 आंदोलनकारी को झारखंड अलग राज्य गठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारी को प्रमाण पत्र सौंपा। इस दौरान सभी का माला पहनाकर स्वागत भी किया गया। इसके पूर्व आठ आंदोलनकारी को पूर्व में उपायुक्त जीशान कमर द्वारा प्रमाण पत्र सौंप कर सम्मान दिया गया था। इसमें मुजफ्फर अंसारी, जयकांत मंडल, निरंजन महतो, नागेश्वर मंडल, अशोक कुमार शर्मा, संजय कुमार सिंह, ताला मुर्मू, सियालाल मंडल, जीतू हांसदा, दिलीप कुमार मंडल, मरांग हेंब्रम, चंद्रदेव तांती,ब्रह्मदेव प्रसाद रजक, अशोक महलदार, पटवारी हांसदा, रामजी पासवान, हरिवंश प्रसाद सिंह, जनार्दन रविदास, जगदानंद पासवान, जातो रविदास, मनोज कुमार मंडल, सरोजिनी मरांडी, श्यामलाल मंडल, शिवचरण उरांव के नाम शामिल हैं। सभी आंदोलनकारियों ने इसे लेकर जिला प्रशासन और बीडीओ अभिनव कुमार का आभार प्रकट किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)