दैनिक समाज जागरण चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम
झारखंड मुक्ति मोर्चा मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद टुडू के नेतृत्व लोग आस्था का महापर्व छठ पूजा के सुसंपन कराने हेतु स्वर्ण रेखा घाट मानगो का दौरा किया गया एवं छठ घाट में चल रहे साफ सफाई ,बिजली व्यवस्था लोगों की आगमन एवं पूजा पद्धति को सुचारू रूप से संपन्न हो ताकि छठ श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी या आसुविधा महसूस ना हो इसके लिए सरकार की ओर से मुकम्मल व्यवस्था का निरीक्षण करने का काम किया गया ।निरीक्षण के क्रम में छठ घाट में अभी भी सफाई की काफी गुंजाइश है लोगों से मिलने के क्रम में चेंजिंग रूम को अनिवार्य रूप से रखा जाने मांग की गई । इस अवसर पर मुख्य रूप से जमों में मानगो नगर उपाध्यक्ष प्रभात सिंह जी , नगर उपाध्यक्ष अख्तर बबलू खान जी कार्यकारी सदस्य मनोज धोरा एवं हैप्पी तंतु बाय आदि उपस्थित थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



