google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झारखंड राज्य किसान सभा का दूसरा गोड्डा जिला सम्मेलन संपन्न

समाज जागरण
गोड्डा
किसानों के फ़सल का घोषित एम् एस एस 24रू50 पैसा के बजाय 15 रू17 रूप यानी 750 रूप से 950 रू प्रति किवंटल की कमी में धान बेचने के लिए मजबूर हैं, गोड्डा में जबरन रेलवे, एवं विभिन्न योजनाओं में किसानों की जमीन छिना जा रहा है, सिंचाई, बिजली, विस्थापन, नौकरी के लिए 100 दिनसे ज्यादे दिनों तक किसान सभा चला आन्दोलन एवं लिखित समझौता लागू नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आन्दोलन का किया गया आव्हान। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा मोदी का 11 साल किसानों – मजदूरो का विनाश काल रहा,6 लाख से ज्यादा किसानों की आत्महत्याएं, जबरन जमीन अधिग्रहण कर अडानी-अबानी के हाथो सौंपा जा रहा है,13 माहचली किसान आन्दोलन के साथ मोदी सरकार का लिखित समझौता,तीन माह में एम् एस एस की कानूनी गारंटी करेंगे, अभी तक लागू नहीं हुआ, उक्त सवालों पर 12 फरवरी को किसान – मजदूरो का देशव्यापी हड़ताल में सड़कों में उतरेंगे किसान।


झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने संबोधित करते हुए कहा झारखंड के तीन करोड़ लोगों एवं देश के 140 करोड़ लोगों के पेट में भात,रोटी, सब्जी,दूध,फल,दाल पैदा करने किसानों के साथ मोदी सरकार के विश्वासघात, किसान विरोधी नितियों के खिलाफ संघर्ष ही एक मात्र रास्ता बचा है, हाथियों के आतंक से 1500 किसान मारे जा चुके हैं। बिरसा,सिदु- कान्हु,फूलों जानो के रास्ते संघर्ष का आव्हान किया गया।झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुरजीत सिन्हा ने कहा एम् एस एस,पलायन, विस्थापन, जमीन अधिग्रहण,वनपटटा , सिंचाई के मुद्दे पर झारखंड में किसान आन्दोलन तेज करने का आव्हान किया। जिला सचिव अशोक सामने गोड्डा में सिंचाई, बिजली, विस्थापन, नौकरी के आन्दोलन में लिखित समझौता लागू नहीं हुआ तो गोड्डा में किसान आन्दोलन और तेज़ होगा, इसके अलावे दशरथ मंडल, रघुवीर मंडल,बारिक ख़ान,मो रकीम,मो सफीख,दिपनारायन यादव,मतीरूम रहमान,मो जलील, अनिता देवी ने संबोधित करते कहा अन्नदाता किसानों के मुद्दे पर गोड्डा में धार दार किसान आन्दोलन का आव्हान किया। जनसभा की अध्यक्षता रघुवीर मंडल ने किया।


गोड्डा जिला किसान सभा सम्मेलन 24 से 25 जनवरी तक श्यामसुंदर महतो नगर में चलेगी, किसान सम्मेलन में गोड्डा के किसान समस्याएं पर विस्तृत रूप में चर्चा कर आन्दोलन की रणनीति बनाई जाएगी तथा नयी जिला कमिटी तथा पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)