◆अबुआ आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण◆
पंकज कुमार पाठक, संवाददाता पदमा | दैनिक समाज जागरण
पदमा- झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर बुधवार को पदमा प्रखंड के सरैया पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना से पूर्ण आवास प्राप्त करने वाले लाभुकों को गृहप्रवेश कार्यक्रम के दौरान पंचायत की मुखिया शांति देवी ने नवनिर्मित घर की चाभी सौंपकर सम्मानित किया।
इसके साथ ही अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृत लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल को ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
मुखिया शांति देवी ने कहा कि सरकार द्वारा गरीब एवं बेघर परिवारों को पक्के घर मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लाभुकों से योजनाओं का सही उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर प्रखंड उपप्रमुख सत्येंद्र राणा, वार्ड सदस्य टिंकू शर्मा, पूर्व उपमुखिया सुरेश कुमार पांडेय, महेश मेहता सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सरैया पंचायत में भी यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। राज्यभर में ऐसे आयोजन 15 नवंबर तक जारी रहेंगे।



