अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में झारखंड के
ज्वलंत सवाल राष्ट्रीय मंच पर उठे
गोड्डा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक 12 एवं 13 सितंबर26 को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित हुई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों तथा AISGEFके पदाधिकारी ने भाग लिया । बैठक में झारखंड समेत विभिन्न राज्यों के सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं और अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई ।
झारखंड की ओर से झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के गोड्डा जिला के महामंत्री सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मोहम्मद मुजाहिद उल इस्लाम ,वीरेंद्र कुमार यादव ,पूर्वी सिंह भूम ,शर्मिला ठाकुर, पश्चिमी सिंहभूम ,शैलेंद्र कुमार तिवारी कोडरमा, राष्ट्रीय कार्य कारणी की बैठक में हिस्सा लिया और राज्य के कार्य करने से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा ।बैठक में झारखंड में आउटसोर्सिंग एवं संविदा आधारित कर्मचारियों के लगातार हो रहे शोषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया ।वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मियों की सेवा को नियमित किया जाना चाहिए तथा उन्हें सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए ।
कर्मचारियों के लिए समय पर वेतन वृद्धि ,नियमित पदोन्नति और सामाजिक सुरक्षा का लाभ सुनिश्चित करने की मांग भी जोरदार ढंग से रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को उनके श्रम और सेवा के अनुरूप सम्मानजनक वेतन एवं सुरक्षित भविष्य मिलना उनका अधिकार है। बैठक में यह भी कहा गया कि झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य होने के बावजूद कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलना गंभीर चिंता का विषय है। कर्मचारी संगठनों ने सरकार से इस समस्या का स्थाई समाधान करने तथा कर्मचारियों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की एकजुटता को मजबूत करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष व्यापक बनने पर बल दिया।झारखंड के प्रतिनिधियों ने राज्य के कर्मचारियों के समस्याओं को मजबूती से रखते हुए उनके समाधान को आंदोलन को और तेज करने की बात कही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



